000-tobecategorised

Indian Government looking for spyware like Pegasus

पेगासस जैसा नया स्पाईवेयर खरीदने की तैयारी में केंद्र सरकार:

https://www.bhaskar.com/national/news/spyware-news-indian-govt-looking-for-spyware-like-pegasus-131114139.html  2.4.23  986 करोड़ रुपए का बजट; ग्रीस-इजराइल की फर्म लगा सकती हैं बोली

भारत सरकार पेगासस जैसा नया स्पाईवेयर तलाश रही है। पेगासस को अमेरिकी सरकार ब्लैकलिस्ट कर चुकी है और भारत में भी यह स्पाईवेयर विवादों में रह चुका है, ऐसे में सरकार पेगासस की प्रतिद्वंद्वी सॉफ्टवेयर कंपनियों से डील के बारे में बात कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीस-इजराइल समेत दुनिया की 12 सर्विलांस कंपनियां भारत सरकार के सामने बोली लगा सकती हैं।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के डिफेंस और इंटेलिजेंस अधिकारी पेगासस बनाने वाली कंपनी NSO का कोई ऐसा कॉम्पिटिटर खोज रहे हैं जो इतना चर्चा में न रहा हो। माना जा रहा है कि सरकार नए स्पाईवेयर के कॉन्ट्रैक्ट के लिए 12 करोड़ डॉलर (986 करोड़ रुपए) तक खर्च करने को तैयार है। इसके लिए करीब 12 कंपनियां बोली लगा सकती हैं।

https://twitter.com/DainikBhaskar/status/1642512205135454209